[ad_1]

टूथ परी व्हेन लव बाइट्स
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
टूथ परी व्हेन लव बाइट्स
कलाकार
तान्या मनिकताला
,
शांतनु माहेश्वरी
,
रेवती
,
तिलोत्तमा शोम
,
शाश्वत चटर्जी
और
आदिल हुसैन आदि
लेखक
प्रतिम डी गुप्ता
निर्देशक
प्रतिम डी गुप्ता
निर्माता
ऋषि नेगी
,
गौरव गोखले
,
मितुल मोदी
और
अभिषेक रेगे
रिलीजः
21 अप्रैल 2023
ओटीटी:
नेटफ्लिक्स
हिंदी मनोरंजन जगत में कई बार ऐसा लगता है कि जैसे कोई एक वायरस है जो एक साथ कई लेखकों, निर्देशकों पर असर करता है। दांतों के डॉक्टर की एक प्रेम कहानी अभी दर्शकों ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘फ्रेडी’ के रूप में देखी है। दंत चिकित्सक की ही एक और प्रेम कहानी अब वेब सीरीज ‘टूथ परी व्हेन लव बाइट्स’ के रूप में नेटफ्लिक्स पर हाजिर है। कोलकाता शहर भी हर तरफपर मौजूद है। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ सिनेमाघरों में आई। जी5 की फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ का हश्र सब देख ही चुके हैं और अब फिर से कोलकाता नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘टूथ परी’ में। बस, ‘ऊपर’ और ‘नीचे’ में बंटा कोलकाता शहर इस बार अतीत की खिड़कियां भी खोलता है। नक्सलबाड़ी के कैनवस पर दुनिया की दूसरी लड़ाई के छींटे हैं। रक्तपिपासु सुंदरियां हैं। उनकी दुश्मन एक टोली है और है भद्रलोक की इन सबसे अनजान दुनिया जहां सब कुछ समय के एक खास कालखंड में अटका है।
[ad_2]
Source link