Home Breaking News Karnataka: कांग्रेस का आरोप- उनके उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की साजिश, सीएम ऑफिस से बनाया जा रहा दबाव

Karnataka: कांग्रेस का आरोप- उनके उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की साजिश, सीएम ऑफिस से बनाया जा रहा दबाव

0
Karnataka: कांग्रेस का आरोप- उनके उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की साजिश, सीएम ऑफिस से बनाया जा रहा दबाव

[ad_1]

karnataka election news updates congress accused cmo try to reject application returning officers

डीके शिवकुमार
– फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के कार्यालय से विभिन्न जिलों के रिटर्निंग अफसरों को फोन कर कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने को कहा जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच की मांग की है। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। 

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से राज्य के विभिन्न जिलों के रिटर्निंग अफसरों को कॉल करके कहा गया है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों में गलतियां ढूंढे। साथ ही भाजपा उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों में गलतियां ढूंढकर उन्हें ठीक करें। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला और चुनाव आयोग से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी बड़ी टीम कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने की कोशिश कर रही है। वह इस बारे में जल्द ही पूरी जानकारी देंगे। 

सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

डीके शिवकुमार ने कहा कि ‘उन्होंने 10 बार फार्म भरा है, जब वह मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं तो कल्पना कीजिए कि सामान्य उम्मीदवारों के साथ वो क्या कर सकते हैं।’ वहीं कनकपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि ‘रिटर्निंग अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।’ बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अप्रैल को पूरी हुई है। राज्य विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी।  





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here