Home Breaking News RCB vs RR Live Score: राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, हरी जर्सी में उतरी विराट कोहली की टीम

RCB vs RR Live Score: राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, हरी जर्सी में उतरी विराट कोहली की टीम

0
RCB vs RR Live Score: राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, हरी जर्सी में उतरी विराट कोहली की टीम

[ad_1]

03:08 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

03:02 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में वह हरी जर्सी में उतरी है। आरसीबी की टीम में वेन पार्नेल की जगह डेविड विली की वापसी हुई है। राजस्थान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

02:50 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, हरी जर्सी में उतरी विराट कोहली की टीम

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान की टीम छह मैच में चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, आरसीबी ने छह में से तीन मैच जीते हैं। वह छठे पायदान पर है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here