Home Breaking News CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

0
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

[ad_1]

07:05 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइटराइडर्स: जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

07:02 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live: कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। नीतीश ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। लिटन दास की जगह लिटन दास को मौका दिया गया है। इसके अलावा मनदीप सिंह की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन की टीम में वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:39 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live: जेसन रॉय और लिटन दास पर नजर

कोलकाता को अब जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार करके वापसी करनी होगी क्योंकि अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतना टीम को महंगा पड़ सकता है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने पिछले मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उनके साथी बांग्लादेश के लिटन दास नहीं चल पाए थे। ऐसे में नारायण जगदीशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रखकर गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया जा सकता है।

06:39 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live: दिल्ली के खिलाफ मिली थी कोलकाता को हार

दिल्ली ने लगातार पांच मैच हारने के बाद केकेआर को हराकर मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। केकेआर को पिछले तीनों मैचों में बल्लेबाजों की सामूहिक नाकामी के कारण पराजय झेलनी पड़ी क्योंकि इस बीच उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने 67 गेंदों पर रन नहीं बनाए और उसकी पूरी टीम 127 रन पर आउट हो गई थी।

06:38 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live: कोलकाता को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद ने हराया

कोलकाता के अभी छह मैचों में चार अंक हैं। उसकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में उसे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों टीम में से दिल्ली और हैदराबाद इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं जबकि मुंबई ने पिछले कुछ मैचों में ही वापसी की है।

06:38 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live: चेन्नई की नजर लगातार तीसरी जीत पर

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उसका लक्ष्य यहां लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा। उसने पिछले दो मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

06:30 PM, 23-Apr-2023

CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल के 33वें मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम पिछले लगातार दो मैच जीत चुकी है। सीएसके ने अब तक इस सीजन छह मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल की है। वहीं, कोलकाता का प्रदर्शन अब तक इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने छह मैच खेले हैं और सिर्फ दो में जीत हासिल की है। चार मैचों में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here