[ad_1]
हाइलाइट्स
12 घंटे की नौकरी करता था RCB का तेज गेंदबाज
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के छुड़ाए छक्के
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 32वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बैंगलोर ने बेहतरीन जीत दर्ज की. आरसीबी की ओर से शानदार बैटिंग और बॉलिंग देखने को मिली. ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा तो वही हर्षल पटेल ने अहम विकेट चटकाए. हर्षल पटेल ने कुल 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर भेजा. क्या आप जानते हैं आज मैदान पर धमाल मचाने वाले हर्षल पटेल एक समय 12 घंटे की नौकरी किया करते थे.
हर्षल पटेल ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियन के एपिसोड में खुलासा किया था कि वह अमेरिका में 12 घंटे की नौकरी किया करते थे. पटेल ने कहा, ” मैं एक पाकिस्तानी आदमी की परफ्यूम की दुकान पर काम करता था. मैं अंग्रेजी का एक वर्ड भी नहीं बोल सकता था क्योंकि मैंने अपनी पढ़ाई गुजराती मीडियम से की थी. मेरे अंकल और आंटी को भी ऑफिस जाना होता था. इसलिए वह मुझे 7 बजे ही मेरे शॉप तक छोड़ दिया करते थे.”
पटेल ने आगे कहा, “मैं 7 बजे तक शॉप पर पहुंच जाता था. लेकिन शॉप सुबह के 9 बजे खुलती थी. 2 घंटे तक मैं एलिजाबेथ रेलवे स्टेशन पर बैठा रहता था. मैं रात में 8 से 9 बजे तक काम करता था. करीब 12-13 घंटे और इसके लिए मुझे हर दिन 35 डॉलर मिला करते थे.”
रॉयल्स के कुल 3 विकेट झटके
हर्षल पटेल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सबसे पहले यशश्वी जयसवाल को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की ओर भेजा. उसके बाद पटेल ने संजू सैमसन को भी आउट किया. हर्षल का तीसरा शिकार रविचंद्रन अश्विन बने.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harshal Patel, IPL 2023, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : April 24, 2023, 07:36 IST
[ad_2]
Source link