Home Sports 10000 में से कौन बनेगा लकी फैन? स्टेडियम में लाइव मैच देखने जैसा रोमांच, DHANBAD में हिट हुआ फैन पार्क

10000 में से कौन बनेगा लकी फैन? स्टेडियम में लाइव मैच देखने जैसा रोमांच, DHANBAD में हिट हुआ फैन पार्क

0
10000 में से कौन बनेगा लकी फैन? स्टेडियम में लाइव मैच देखने जैसा रोमांच, DHANBAD में हिट हुआ फैन पार्क

[ad_1]

मो. इकराम/धनबाद. शहर के गोल्फ ग्राउंड में 22 व 23 अप्रैल को आयोजित टाटा आइपीएल फैन पार्क (Tata IPL Fan Park) में धनबादवासियों ने किसी स्टेडियम में मैच देखने जैसा अनुभव किया. विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते लोगों ने टाटा आइपीएल फैन पार्क के आयोजन के मेजबान धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) की खूब सराहना की. मैच का लुत्फ उठा रहे लोगों ने कहा कि यहां स्टेडियम में मैच न देख पाने की कमी काफी हद तक पूरी हुई. यही नहीं, यहां मैच देखने वाले फैन को अब लाइव मैच (Live IPL Match) का टिकट मिलने वाला है.

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में 22 और 23 अप्रैल दो दिन चले फैन पार्क के अंतिम दिन लगभग 10 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी. 23 अप्रैल को दोपहर 3:30 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) वर्सेज राजस्थान रॉयल्स (RR), शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) के बीच मैच का लोगों ने लुत्फ उठाया. इससे पहले 22 अप्रैल को दोपहर 3:30 से लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) वर्सेज गुजरात टाइटंस (GT), शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस (MI) वर्सेज पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच देखने का रोमांच भी महसूस किया.

अब कौन बनेगा लकी फैन?

इसके साथ ही फैंस के लिए म्यूजिक, फूड स्टॉल, गेम्स, बेवरेजेस और आईपीएल के आयोजकों की ओर से मस्ती भरे कार्यक्रम ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. दर्शक अमित सिंह, गौतम कुमार व सुनिल साह ने कहा “वाकई किसी स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच देखने का अनुभव हुआ.” बता दें कि पूर्व घोषणा के अनुसार अब एक लकी फैन को आईपीएल का टिकट मिलेगा, जो स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद ले सकेगा.

निखडैया के मुताबिक मैच देखने के लिए 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी. ‌सुरक्षा के साथ मेडिकल व पेयजल की भी व्यवस्था थी. देशभर के 45 शहरों में फैन पार्क का आयोजन किया.

Tags: Dhanbad news, IPL News

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here