Home Breaking News Bihar : पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का नोटिफिकेशन जारी, 15 दिन के पैरोल पर बाहर हैं

Bihar : पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का नोटिफिकेशन जारी, 15 दिन के पैरोल पर बाहर हैं

0
Bihar : पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का नोटिफिकेशन जारी, 15 दिन के पैरोल पर बाहर हैं

[ad_1]

Bihar: Notification issued for the release of former MP Anand Mohan, parole, engagement of Chetan Anand

शाम 5:18 पर रिहाई के साथ आनंद मोहन ने सभी को बेटी की शादी का न्यौता दिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन रिहाई पर मुहर लगा दी है। सरकार ने सोमवार शाम को रिहाई के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कागजी प्रक्रिया के बाद वह स्थायी तौर पर जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल बाहुबली आनंद मोहन अपने बड़े बेटे चेतन आनंद की शादी को लेकर 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर हैं। 10 अप्रैल को बिहार सरकार ने बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 481 (I) (क) बदलाव किया था। इसके बाद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था।

सरकार कर्मचारी की हत्या वाले वाक्यांश विलोपित

दरअसल, बिहार सरकार कारा हस्तक से उस वाक्यांश को ही विलोपित कर दिया था जिसमें सरकार कर्मचारी की हत्या का जिक्र था। बिहार सरकार ने कारा अधिनियम 1894  की धारा 59 एवं दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का 2) की धारा 432 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार कारा हस्तक 2012 में अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से यह संशोधन किया था। बता दें कि आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के आरोप अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। 

पटना के विश्वनाथ फॉर्म में बेटे की सगाई

चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार सरकार ने आनंद मोहन को उनके बेटे चेतन आनंद की सगाई के दिन ऐसा तोहफा दिया। सोमवार शाम चेतन आनंद की सगाई आयुषी होने वाली है। यह सगाई पटना के चक बैरिया स्थित विश्वनाथ फॉर्म में हो रही है। यह वही फॉर्म हाउस है, जहां आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी हुई थी। इधर, शिवहर विधायक चेतन आनंद की सगाई में बिहार की राजनीति के बड़े चेहरों को आमंत्रित किया गया है। सगाई को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी है। वेज और नॉन वेज खाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। चेतन और आयुषी की शादी 3 मई को देहरादून में होने वाली है। आयुषी मूल रूप से वैशाली के राघोपुर की रहने वाली हैं। आयुषी के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here