Home Breaking News ‘उनका साहस और दृढ़ विश्वास…’: पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के निधन पर आया RSS का बयान, जानें क्या कहा

‘उनका साहस और दृढ़ विश्वास…’: पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के निधन पर आया RSS का बयान, जानें क्या कहा

0
‘उनका साहस और दृढ़ विश्वास…’: पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के निधन पर आया RSS का बयान, जानें क्या कहा

[ad_1]

RSS on Pakistani-Canadian author Tarek Fatah death praises contribution news and updates

तारिक फतेह के निधन पर आरएसएस ने शोक जताया।
– फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पाकिस्तानी-कनाडाई लेखक तारिक फतेह को श्रद्धांजलि दी गई है। संघ ने कहा कि मीडिया और साहित्य जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। तारिक फतेह का सोमवार को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तारिक के निधन की जानकारी उनकी बेटी नताशा फतेह ने दी। 

ट्विटर पर एक संदेश में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि तारिक फतेह एक प्रख्यात विचारक, लेखक और टिप्पणीकार थे। मीडिया और साहित्य जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वे पूरा जीवन अपने सिद्धांतों और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध रहे और अपने साहत और दृढ़ विश्वास के लिए वे सम्मानित रहे। 

होसबाले ने आगे कहा, “उनके परिवार, दोस्त और उनके चाहने वाले, जो उन्हें हमेशा याद करेंगे, उनके प्रति मेरी संवेदना। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here