[ad_1]
भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति निखिल कामथ के पॉडकास्ट मनोरंजन जगत के साथ साथ कारोबारी जगत में काफी तन्मयता से सुने जाते हैं और अपने नए पॉडकास्ट में तो वह तन्मय भट्ट, उमंग बेदी और अप्रमेय राधाकृष्ण को एक साथ ले आए हैं। इस पॉडकास्ट का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है जिसमें निखिल ने बिल गेट्स के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में खुलासा किया है। एक साधारण परिवार के सदस्य रहे निखिल ने निखिल ने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था लेकिन आज वह देश के सबसे चमकते निवेशकों में से एक बन चुके हैं।
बिल गेट्स के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते निखिल बताते हैं कि कैसे उन्होंने बिल गेट्स से पर्यावरण संरक्षण के बारे में उनके विचारों के बारे में पूछा था। और इस पर अपना अनुभव साझा करते हुए निखिल बताते हैं, “मुझे लगता है कि स्वास्थ्य उनके लिए सबसे अहम है। मैं उनसे ठीक वही सवाल पूछ रहा था जो मैं आप लोगों से पूछ रहा हूं- मैंने कहा कि अगर आपको जीवन में शुरुआत करनी है और आपके पास सौ मिलियन डॉलर हैं तो आप व्यक्तिगत रूप से किस एनर्जी में निवेश करेंगे। किस कंपनी में निवेश करेंगे, क्या आप सौर ऊर्जा के लिए जाएगे? क्या आप पवन ऊर्जा के लिए जाएंगे, या फिर क्या परमाणु बिजली की तरफ ध्यान दें? उन्होंने कहा था कि 16 न्यूक्लियर कंपनियों में से शायद चार या पांच में इन्वेस्ट करेंगे।”
निखिल कहते हैं, ” नके बारे में कमाल की बात जो है वह है उनके ज्ञान की ‘द इक्लेक्टिक नेचर’ की। आप जानते हैं कि आप टॉकिंग वैक्सीन से लेकर टॉकिंग क्लाइमेट, टॉकिंग एनर्जी और हर चीज पर बात कर सकते हैं। वह बहुत ही दिलचस्प बातचीत करते हैं और अविश्वसनीय रूप से से स्मार्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मौका जो उन्होंने मिस दिया वह था एंड्रॉइड के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम लूज करना।”
[ad_2]
Source link