Home Breaking News कर्नाटक चुनाव: शाह बोले- विकास और कांग्रेस की तुष्टीकरण सियासत के बीच मुकाबला, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी BJP

कर्नाटक चुनाव: शाह बोले- विकास और कांग्रेस की तुष्टीकरण सियासत के बीच मुकाबला, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी BJP

0
कर्नाटक चुनाव: शाह बोले- विकास और कांग्रेस की तुष्टीकरण सियासत के बीच मुकाबला, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी BJP

[ad_1]

Karnataka elections: Amit Shah said Competition between development and appeasement politics of Congress

गुंडलुपेट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
– फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की राजनीति और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के बीच मुकाबला है। भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और एक बार फिर दक्षिण भारत में पार्टी की पैठ मजबूत करेगी।

चामराजनगर जिले में गुंडलुपेट में विशाल रोड शो के बाद एक जनसभा में शाह ने कहा कि कांग्रेस आज भी तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है। मुस्लिम समुदाय को कांग्रेस सरकार के दिए चार फीसदी आरक्षण को भाजपा ने खत्म किया और लिंगायत, वोक्कालिगा, एससी/एसटी का आरक्षण बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर मुस्लिमों को फिर से चार फीसदी आरक्षण बहाल करेगी। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या वे मुस्लिमों का आरक्षण वापस चाहते हैं?

शाह ने कहा कि मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार से पूछना चाहता हूं कि आप मुस्लिम आरक्षण फिर से लाने की बात कर रहे हैं लेकिन कम किसका करेंगे? कर्नाटक के लोगों को जवाब दो, क्या आप वोक्कालिगा या लिंगायत या एससी/एसटी के आरक्षण को कम करेंगे? यह चुनाव पूरी तरह से मोदी के विकास की राजनीति बनाम कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। मोदी और हमारे सीएम बोम्मई ने कर्नाटक की प्रगति के लिए काम किया और आगे भी करेंगे। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here