[ad_1]
हाइलाइट्स
वॉर्नर और भुवी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक साथ खेलते थे
वॉर्नर ने साल 2016 में अपनी कप्तानी में हैदराबाद को चैंपियन बनाया था
डेविड वॉर्नर आईपीएल के 34वें मैच से पहले भुवी के पैरों में गिर पड़े
नई दिल्ली. आईपीएल में कभी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और डेविड वॉर्नर (David Warner) एक ही टीम के लिए खेलते थे. वह टीम थी सनराइजर्स हैदराबाद .अब भुवी हैदराबाद की ओर से ही खेलते हैं जबकि डेविड वॉर्नर की टीम बदल गई है. वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल 2023 में खेल रहे हैं. आईपीएल का 34वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH v DC) के बीच हैदराबाद में खेला गया. इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पैर छूते हुए नजर आए.
दरअसल, यह वीडियो टॉस के बाद का है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि डेविड वॉर्नर टॉस के बाद तेजी से भुवनेश्वर कुमार की ओर जा रहे हैं और उनके नजदीक पहुंचते ही भुवी के पैरों में गिर जाते हैं. इसके बाद भुवनेश्वर ने भी पुरानी दोस्ती निभाते हुए वॉर्नर को कसकर पकड़ लेते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. यह सब वाकया इशांत शर्मा के सामने होता है. इशांत भी यह देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. लोगों को यह वीडियो देखकर शोले फिल्म के जय और वीरू की जोड़ी की याद आ गई.
यह भी पढ़ें:भुवनेश्वर कुमार ने साल्ट को किया गोल्डन डक पर आउट, ब्रावो को पीछे छोड़ा, खतरे में मलिंगा का रिकॉर्ड
This visual is all !
Follow the match ▶️ https://t.co/ia1GLIWu00#TATAIPL | #SRHvDC | @SunRisers | @DelhiCapitals | @BhuviOfficial | @davidwarner31 pic.twitter.com/t9nZ95dyJ7
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhuvneshwar kumar, David warner, Delhi Capitals, IPL 2023, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 06:30 IST
[ad_2]
Source link