[ad_1]
07:07 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वधेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, राइली मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
🚨 Toss Update 🚨@mipaltan win the toss and elect to field first against @gujarat_titans.
Follow the match ▶️ https://t.co/PXDi4zeBoD#TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/OhwdzmhVUT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2023
07:01 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मुंबई की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका दिया गया है। वहीं, जोफरा आर्चर इस मैच के लिए फिट नहीं हैं। उनकी जगह राइली मेरिडिथ को मौका दिया गया है। वहीं गुजरात की टीम जोश लिटिल की वापसी हुई है।
06:57 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: अच्छी लय में है गुजरात
अपने पहले ही आईपीएल सीजन में ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली गुजरात की टीम दूसरे सीजन में भी शानदार लय में है। छह में चार मैच जीतकर यह टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। इस मैच में जीत हासिल करने पर यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी। वहीं, बड़ी जीत मिलने पर शीर्ष में भी पहुंच सकती है। गुजरात को कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में यह टीम इससे बचना चाहेगी।
06:54 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: अब तक मिला-जुला रहा है मुंबई का प्रदर्शन
इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। शुरुआती दो मैच हारने के बाद इस टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते, लेकिन अगले मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के बल्लेबाज शानदार लय में हैं, लेकिन गेंदबाजी इस टीम की समस्या बनी हुई है। इस मैच में भी रोहित की कोशिश अपने गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल करने की होगी।
06:15 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज रोहित शर्मा की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस का सामना रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमें अंक तालिका में बीच में हैं और इस मैच में जीत के साथ प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेंगी। गुजरात की टीम जीत के साथ इस मैच में आ रही है, वहीं मुंबई को पिछले मैच में हार मिली थी।
[ad_2]
Source link