Home Sports चोटिल केन विलियम्सन का भारत आना तय, वर्ल्ड कप में निभा सकते हैं एमएस धोनी वाली भूमिका

चोटिल केन विलियम्सन का भारत आना तय, वर्ल्ड कप में निभा सकते हैं एमएस धोनी वाली भूमिका

0
चोटिल केन विलियम्सन का भारत आना तय, वर्ल्ड कप में निभा सकते हैं एमएस धोनी वाली भूमिका

[ad_1]

हाइलाइट्स

केन विलियम्सन इस समय रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं
आईपीएल में खेलते समय चोटिल हो गए थे विलियम्सन

नई दिल्ली. केन विलियम्सन (Kane Williamson) चोट के बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप (2023 World Cup) के लिए भारत का दौरा कर सकते हैं. अनुभवी बैटर विलियम्सन वर्ल्ड कप में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड (Gary Stead) ने विलियम्सन के बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबरों को खारिज कर दिया है. विलियम्सन आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा. उनकी हाल में घुटने की सर्जरी हुई है. स्टीड का कहना है कि विलियम्सन बतौर मेंटर टीम के साथ भारत दौरे पर जा सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले गैरी स्टीड ने बुधवार को कहा, ‘ देखिए, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हमें जो अभी तक खबर मिली है उसके मुताबिक उनकी सफल सर्जरी हुई है. वह अब रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. वह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे इसकी गुंजाइश कम है. लेकिन हम उस क्षमता वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं रखना चाहते. हम चाहेंगे कि वह बतौर मेंटर भारत का दौरा करें.’

यह भी पढ़ें:जब वीवीएस लक्ष्मण ने बचाई गांगुली की कप्तानी, कंगारुओं का रोका विजय रथ, दादा के SMS को किया था इग्नोर

भारतीय बैटर ने डायपर पहनकर खेली 97 रन की पारी, टीम को दिलाई जीत, आत्मकथा में किया था खुलासा

एमएस धोनी ने टीम इंडिया में निभाई थी मेंटर की भूमिका
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बतौर मेंटर अपनी सेवाएं दी थी. केन विलियम्सन गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थी. इसके बाद दाएं घुटेन की सर्जरी के लिए उन्हें स्वदेश रवाना होना पड़ा था. वनडे विश्व कप का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है. कीवी टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है.

विलियम्सन की जगह कौन?
केन विलियम्सन यदि वर्ल्ड कप में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह मार्क चैपमैन कीवी टीम में शामिल हो सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हाल में संपन्न 5 मैचों की टी20 सीरीज में चैपमैन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. सीरीज में पिछड़ने के बावजूद कीवी टीम ने आखिरी मुकाबले जीतकर सीरीज बराबरी पर खत्म की. चैपमैन ने 5 टी20 मैचों में कुल 290 रन जुटाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166 का रहा.

Tags: Gujarat Titans, Icc world cup, IPL 2023, Kane williamson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here