Home Sports विराट कोहली को आया गुस्‍सा, अपने साथी को भी नहीं बख्‍शा, जड़ दिया…VIDEO वायरल

विराट कोहली को आया गुस्‍सा, अपने साथी को भी नहीं बख्‍शा, जड़ दिया…VIDEO वायरल

0
विराट कोहली को आया गुस्‍सा, अपने साथी को भी नहीं बख्‍शा, जड़ दिया…VIDEO वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

आरसीबी की आज केकेआर से होगी भिड़ंत
पिछले मैच में कोलकाता ने दर्ज की थी जीत

नई दिल्‍ली. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के लिए विराट कोहली बड़ी मुसीबत साबित हो सकते हैं. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे किंग कोहली ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले इसकी झलक भी दिखा दी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रेक्टिस सेशन में विराट कोहली ने टीम के सबसे खतरनाक बॉलर की गेंदों पर एक के बाद एक छक्‍के जड़ दिए.

आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीम के अभ्‍यास सत्र का एक वीडियो शेयर किया है. आईपीएल 2023 में राशिद खान के बाद दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज कुछ गेंदों पर विराट कोहली को बीट कर देते हैं. इसके बाद विराट अपने रौद्र रूप में आ जाते हैं. वह पर्पल कैप की रेस में शामिल सिराज की गेंदों पर चौकों और छक्‍कों की झड़ी लगा देते हैं. मोहम्‍मद सिराज वीडियो में कहते भी हैं, कुछ गेंदें स्विंग हुई, लेकिन जब किंग कोहली फॉर्म में हो तो…पूरे चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में शॉट लगे ही जा रहे थे. इस वीडियो को फैंस की काफी लाइक्‍स मिली हैं.

Tags: IPL 2023, Mohammad Siraj, Rcb, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here