[ad_1]
भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही पहली उड़ान दिल्ली पहुंच गई है। इससे सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वतन वापस लाया गया है। इससे पहले मुरलीधरन ने नागरिक विमान के अंदर यात्रियों के एक वीडियो के साथ ट्वीट किया कि जेद्दाह हवाईअड्डे पर 360 भारतीयों को नई दिल्ली जाने वाली उड़ान से विदा करते हुए खुशी हो रही है। वे जल्द ही मातृभूमि पहुंचेंगे और अपने परिवारों से मिलेंगे। विदेश राज्य मंत्री के वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास संदेश भी था।
वीडियो में विदेश राज्य मंत्री यह कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने हर भारतीय को वापस लाने का संकल्प लिया है। भारतीय नागरिक ने कहा कि हम मोदी जी के प्रति अपना आभार व्यक्त नहीं कर सकते। हमारे पास शब्द नहीं हैं।
[ad_2]
Source link