[ad_1]
01

मुंबई इंडियंस के पेसर जोफ्रा आर्चर अपनी कोहली की चोट की वजह से एक साल से भी ज्यादा वक्त से एक्शन से बाहर थे, लेकिन लगता है कि उनकी परेशानी फिर से वापस आ रही है. जोफ्रा आर्चर ने 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेला था. इसके बाद वह चार मैचों में नहीं खेले थे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने फिर 22 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला था. कल यानी 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई के बीच मैच खेला गया. इस मैच में जोफ्रा आर्चर फिर नहीं खेले. टॉस के वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह फिट नहीं हैं, इसलिए वह नहीं खेलेंगे. लेकिन एक ताजा रिपोर्ट की माने तो जोफ्रा आर्चर हाल ही में बेल्जियम से एक छोटी सर्जरी के लिए गए थे. (PIC: AP)
[ad_2]
Source link