Home Sports शुभमन गिल ने इंस्टा पर शेयर किया VIDEO, हिल गए आयुष्मान खुराना, बोले- क्यों पेट पर लात मार रहे हो हमारे…

शुभमन गिल ने इंस्टा पर शेयर किया VIDEO, हिल गए आयुष्मान खुराना, बोले- क्यों पेट पर लात मार रहे हो हमारे…

0
शुभमन गिल ने इंस्टा पर शेयर किया VIDEO, हिल गए आयुष्मान खुराना, बोले- क्यों पेट पर लात मार रहे हो हमारे…

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेटरों का एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना कोई नई बात नहीं हैं. कई सारे क्रिकेटरों ने फिल्मों में काम किया है, लेकिन आमतौर पर ज्यादातर क्रिकेटर विज्ञापनों में तो काम कर ही लेते हैं. आईपीएल के दौरान कई सारे क्रिकेटरों को एक्टिंग का मौका मिल जाता है, लेकिन गुजरात टाइटंस के स्टार बैटर शुभमन गिल ने खुद आगे से बढ़कर अब रोल मांग रहे हैं. शुभमन गिल ने लोगों से कहा है कि अगर कोई रोल हो तो बताइएगा, क्योंकि वह इसके लिए तैयार हैं.

दरअसल, शुभमन गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है और मूंछ भी. वीडियो की शुरुआत में शुभमन गिल कहते हैं, ”सर बता दीजिएगा कोई रोल चाहिए हो तो… हम पूरा रेडी हैं पीए वीए के रोल में… ये देखो मूंछे भी लगा दी हैं. हां… ठीक है…”

कोहली को RCB की हार पर आया गुस्सा, टीम को लगाई फटकार, बोले- हम हारने के लायक थे…

इस वीडियो को शेयर करते हुए शुभमन गिल ने लिखा है, ”बताइए कोई रोल मिले तो.” शुभमन गिल के इस वीडियो पर युवराज सिंह और राशिद खान ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं. वहीं, युवा बैटर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा है, ”क्यों पेट पे लात मार रहे हो हमारे भैया जी.”

Tags: Ayushmann Khurrana, Off The Field, Shubman gill



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here