Home Breaking News RCB vs KKR: कोलकाता की बैंगलोर पर उसके घर में लगातार पांचवीं जीत, सुयश-वरुण की फिरकी में फंसी कोहली की टीम

RCB vs KKR: कोलकाता की बैंगलोर पर उसके घर में लगातार पांचवीं जीत, सुयश-वरुण की फिरकी में फंसी कोहली की टीम

0
RCB vs KKR: कोलकाता की बैंगलोर पर उसके घर में लगातार पांचवीं जीत, सुयश-वरुण की फिरकी में फंसी कोहली की टीम

[ad_1]

IPL 2023: Kolkata Knight Riders defeats Royal Challengers Banglore by 21 runs; RCB vs KKR IPL Highlights Hindi

कोलकाता ने बैंगलोर को हराया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली। 

कोलकाता की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद पहला मैच जीती है। वहीं, बैंगलोर की टीम को लगातार दो जीत के बाद हार मिली है। केकेआर के आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार हैं। छह अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, बैंगलोर की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

क्रेडिट: अमर उजाला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here