[ad_1]
IPL 2023, RCB vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया, उन्होंने अपना प्लेयर ऑफ द मैच खिताब अपने नवजात बेटे और पत्नी को समर्पित किया है. जेसन रॉय (29 गेंदों पर 56 रन) के अर्धशतक और कप्तान नीतीश राणा की 21 गेंदों में 48 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर कोलकाता ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 200 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. वहीं, सुयश शर्मा (2/30) के बाद, वरुण चक्रवर्ती ने आरसीबी के मिडिल आर्डर को तहस-नहस कर दिया. वरुण चक्रवर्ती ने मैच को 3/27 के मैच विजयी आंकड़े के साथ समाप्त किया. कोलकाता ने यह मैच 21 रन से जीता.
[ad_2]
Source link