Home Sports VIDEO: मार्क वुड का लखनवी लहजा, फैंस बोले, ‘दादा जरूर ईस्‍ट इंडिया कंपनी के अफसर होंगे’

VIDEO: मार्क वुड का लखनवी लहजा, फैंस बोले, ‘दादा जरूर ईस्‍ट इंडिया कंपनी के अफसर होंगे’

0
VIDEO: मार्क वुड का लखनवी लहजा, फैंस बोले, ‘दादा जरूर ईस्‍ट इंडिया कंपनी के अफसर होंगे’

[ad_1]

नई दिल्‍ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेटप्रेमियों को पूरा मनोरंजन उपलब्‍ध करा रहा है. IPL-2023 में अब तक कई करीबी मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित किया ही है, मैच के बाद प्‍लेयर्स की मौजमस्‍ती और हंसी-मजाक के वीडियो भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इन वीडियो में प्‍लेयर्स को आपस में चुहलबाजी करते हुए देखा जा सकता है. अलग-अलग देशों के खिलाड़ी, आईपीएल में एक टीम की ओर से खेलते हुए आपस में इस तरह घुल-मिल गए हैं मानो बरसों से एक-दूसरे के परिचित हों.

18 अप्रैल को LSG ने क्रुणाल पंड्या और निकलस पूरन का ऐसा वीडियो पोस्‍ट किया था जिसमें ‘सीनियर पंड्या’ इस कैरेबियन प्‍लेयर से ‘पुष्‍पा…झुकेगा नहीं साला’ डायलॉग बुलवा रहे हैं. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने भी एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें मैच के बाद आर. अश्विन, संजू सैमसन, टीम के फिटनेस कोच और शिमरॉन हेटमायर को साथ मस्‍ती करते हुए देखा जा सकता है.

इसी क्रम में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मार्क वुड (Mark Wood) का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें यह तेज गेंदबाज, लखनवी लहजे में, ‘अमां यार’, ‘इतराओ मत’, ‘बकैती’, ‘ज़ाहिल’, ‘मोहतरमा’, ‘पहले आप’, ‘वाहियात’ और शुक्रिया जैसे खालिस लखनवी शब्‍द कहते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को लेकर फैंस ने रोचक रिएक्‍शन दिए हैं.

Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mark Wood



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here