[ad_1]
IPL 2023 News: IPL 2023 के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का एक मैच विनर खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गया है. इस खिलाड़ी का चोटिल होकर IPL 2023 सीजन से बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि ये क्रिकेटर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी की मदद से मैच जिताने के लिए जाना जाता है. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है.
[ad_2]
Source link
