[ad_1]
हाइलाइट्स
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराया
लगातार 3 मैच जीतने के बाद धोनी की टीम को मिली शिकस्त
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में 37वें मैच में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराया. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. जवाब में चेन्नई तय ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी. राजस्थान के 200 पार के स्कोर में 11 अतिरिक्त रन थे. इस मुकाबले में सीएसके के गेंदबाजों ने नो बॉल तो नहीं फेंकी, लेकिन 4 वाइड जरूर डालीं.
आईपीएल का मौजूदा सीजन अपना आधा सफर तय कर चुका है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धार में पैनापन नही आ पाया है. टीम के गेंदबाज लगातार वाइड और नो बॉल भी फेंक रहे हैं. लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में सीएसके के बॉलर्स ने जब हद से ज्यादा वाइड और नो बॉल डाली तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कहना पड़ा कि अगर गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ में सुधार नहीं करते हैं तो वे जल्द ही नए कप्तान के अंडर खेलते हुए नजर आएंगे. माही का इशारा स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान पर बैन लगने की तरफ था. हालांकि, चेन्नई के गेंदबाजों ने धोनी की नसीहत को दरकिनार कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अगले ही मैच में 11 एक्स्ट्रा रन दे डाले. इसमें 6 वाइड बॉल शामिल थीं.
बाकी टीमों ने किया सुधार
एक्स्ट्रा रन के मामले में बाकी टीमें सुधार करती दिख रही हैं. बीते बुधवार को कोलकाता और आरसीबी के मैच दोनों टीमों ने कुल 11 रन एक्सट्रा के तौर पर खर्च किए. इसमें कोलकाता ने पांच जबकि बैंगलोर ने छह रन दिए. 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी टीमें एक्सट्रा रन देने के मामले में कंजूस रहीं. दोनों ने केवल पांच-पांच रन ही दिए. दिल्ली और हैदराबाद के बीच पिछला मैच तो इस लिहाज से और भी कमाल का था. हैदराबाद ने जहां चार रन एक्सट्रा के दिए थे वहीं, दिल्ली ने केवल एक रन.
कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है रिकॉर्ड
आईपीएल तिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्सट्रा रन देने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइटराइडर्स के नाम है. 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में केकेआर ने 28 रन एक्सट्रा के तौर पर लुटाए थे. हालांकि, इस मैच की खास बात यह थी कि इतने अतिरिक्त रन मिलने के बावजूद डेक्कन चार्जर्स केवल 110 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग सकी थी. यही वजह रही कि इस मैच को केकेआर जीत सकी थी. पंजाब की टीम ने 2011 आईपीएल में 27 रन खर्च किए थे एक्सट्रा के तौर पर. 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 26 अतिरिक्त रन दिए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 13:51 IST
[ad_2]
Source link