[ad_1]
Chennai Super Kings IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टारगेट का पीछा करने में नाकाम रही हो लेकिन टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जरूरत नहीं है. जो चीजें सही चल रही हैं उनसे छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं होगा. चेन्नई की टीम 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 170 रन ही बना पाई और उसे 32 रन की हार का सामना करना पड़ा, यह आईपीएल के इस सीजन में उसकी आठ मैचों में तीसरी हार है.
[ad_2]
Source link