Home Sports गुरबाज के अर्द्धशतक पर भारी पड़ी गिल, शंकर और मिलर की जुझारू पारी, गुजरात को मिली एक और जीत

गुरबाज के अर्द्धशतक पर भारी पड़ी गिल, शंकर और मिलर की जुझारू पारी, गुजरात को मिली एक और जीत

0
गुरबाज के अर्द्धशतक पर भारी पड़ी गिल, शंकर और मिलर की जुझारू पारी, गुजरात को मिली एक और जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

गुजरात टाइटंस को मिली 7 विकेट से जीत
शुभमन गिल, विजय शंकर और डेविड मिलर चमके

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 39वां मुकाबला 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम सात विकेट से मैदान मारने में कामयाब रही. इसके साथ ही जीटी एक बार फिर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जीटी ने जारी सीजन में अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच टीम को महज दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि छह मैचों में जीत मिली है. जीटी के अंकतालिका में सर्वाधिक 12 अंक (+0.580) हैं.

गुजरात के लिए चमके शुभमन गिल:

गुजरात की जीत में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 35 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से आठ चौके निकले. गिल के अलावा विजय शंकर और डेविड मिलर ने भी अपनी चमक बिखेरी. शंकर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जहां 40 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं मिलर ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 रन का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- गजब! मोहित शर्मा ने विपरीत दिशा में लंबी दौड़ लगाते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO

केकेआर के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने बिखेरी चमक:

इससे पहले ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाने कामयाब रही. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 गेंद में 207.69 की स्ट्राइक रेट से 81 रन की सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं सात छक्के निकले. गुरबाज के अलावा केकेआर के लिए दुसरे सर्वोच्च स्कोरर आंद्रे रसेल रहे. उन्होंने टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 34 रन का योगदान दिया.

गुजरात के लिए शमी ने चटकाए तीन विकेट:

गेंदबाजी के दौरान गुजरात के लिए सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 33 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. इसके अलावा जोश लिटिल और नूर अहमद ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए. वहीं केकेआर के लिए हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Tags: Gujarat Titans, Indian premier league, IPL 2023, Kolkata Knight Riders

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here