[ad_1]
हाइलाइट्स
सीएसके ने आईपीएल 2023 में किया शानदार प्रदर्शन.
3 टीमों को उनके घर में चेन्नई ने दी करारी मात.
नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) का खुमार देशभर में चरम पर पहुंच चुका है. वहीं, सभी टीमें प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी लड़ाई लड़ रहीं हैं. उनमें से एक नाम पिछले साल नीचे से दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का भी है. हम बात कर रहे हैं एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके की, जो पिछले सीजन फ्लॉप नजर आई. वहीं, इस सीजन में हार से शुरुआत करने के बाद धोनी (MS Dhoni) एंड कंपनी ने शानदार वापसी की. सीएसके ने होम ग्राउंड ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी अपना डंका बजाया है.
चेन्नई ने 3 शानदार टीमों को घर में घुसकर धूल चटाई है. जिसमें आरसीबी, केकेआर और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस भी शामिल है. सीएसके ने मुंबई को होम ग्राउंड पर 7 विकेट से करारी मात दी थी. अजिंक्य रहाणे की 27 गेंद में 61 रन की आतिशी पारी की बदौलत सीएसके ने 157 रन के टारगेट को 11 गेंद रहते हासिल कर लिया था. इसके बाद धोनी की टीम ने केकेआर और आरसीबी के होम ग्राउंड पर भी अपना डंका बजाया.
आरसीबी पर भारी पड़े कॉनवे
चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके और आरसीबी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. कॉनवे ने आरसीबी की जमकर धुनाई की और 45 गेंद में 83 रन का आतिशी पारी खेली. जिसके बाद टीम ने आरसीबी के सामने 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. वहीं, आरसीबी की तरफ से डु प्लेसी और मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए. लेकिन धोनी की बेहतरीन कप्तानी की बदौलत चेन्नई ने इस मैच को 8 रन से अपने नाम कर लिया था.
वहीं, केकेआर के खिलाफ मैच की बात करें तो सीएसके के सामने केकेआर की बल्लेबाजी फ्लॉप नजर आई. चेन्नई ने ईडन गार्डन्स में अपना जलवा बिखेरते हुए 235 रन का पहाड़नुमा स्कोर बनाया. टॉप ऑर्डर बैटर्स ने केकेआर की जमकर धुनाई की. इस मैच को धोनी एंड कंपनी ने 49 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. ऐसे में आईपीएल 2023 में चेन्नई घर में शेर और घर के बाहर सवा शेर नजर आई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Csk vs rcb, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : April 29, 2023, 19:50 IST
[ad_2]
Source link