Home Sports अर्शदीप सिंह का बेजोड़ रिकॉर्ड, हर दूसरी गेंद पर आउट हो जाता है MI का ओपनिंग बैटर! आज भी दोहराएंगे कारनामा!

अर्शदीप सिंह का बेजोड़ रिकॉर्ड, हर दूसरी गेंद पर आउट हो जाता है MI का ओपनिंग बैटर! आज भी दोहराएंगे कारनामा!

0
अर्शदीप सिंह का बेजोड़ रिकॉर्ड, हर दूसरी गेंद पर आउट हो जाता है MI का ओपनिंग बैटर! आज भी दोहराएंगे कारनामा!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. आज आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मोहाली के मैदान पर मेजबान पंजाब किंग्‍स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है. प्‍वाइट्स टेबल पर नजर डालें तो पंजाब की टीम नौ में से पांच मैच जीतकर प्‍वाइंट्स टेबल पर छठे स्‍थान पर है. वहीं, आठ में से चार जीत के साथ रोहित शर्मा एंड कंपनी सातवें स्‍थान पर मौजूद है. आज के मुकाबले में सबसे ज्‍यादा नजरें अर्शदीप सिंह पर होंगी. पंजाब के मुख्‍य गेंदबाज अर्शदीप का रिकॉर्ड मुंबई के ओपनर्स के खिलाफ बेहद शानदार है. एक ओपनर तो ऐसा भी है जो अर्शदीप के आगे टिक ही नहीं पता.

अर्शदीप सिंह जब-जब ईशान किशन के सामने बॉलिंग करने आए उन्‍होंने मुंबई के बाएं हाथ के बैटर की बोलती बंद कर दी. कुल चार बार दोनों का टी20 क्रिकेट में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान वो दो बार किशन का विकेट लेने में सफल रहे. सबसे मजेदार बात यह है कि अर्शदीप के आगे किशन अबतक केवल चार गेंद ही आईपीएल में खेल पाए हैं. इस दौरान वो दो मौकों पर आउट हो गए. पंजाब किंग्‍स के इस बॉलर के सामने वो महज एक रन ही बना पाए हैं.

सूर्यकुमार यादव-रोहित पर रबाडा भारी

कप्‍तान रोहित शर्मा और 360 डिग्री प्‍लेयर सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्‍स के दूसरे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ ज्‍यादा अच्‍छा नहीं है. रबाडा ने रोहित शर्मा को कुल चार बार अपना शिकार बनाया है. वो रबाडा की 74 गेंदों का सामना कर चुके हैं. इस दौरान 89 रन ही बना पाए. सूर्यकुमार यादव भी तीन बार रबाडा का शिकार बन चुके हैं.

रबाडा के खिलाफ ईशान किशन हैं हिट

अर्शदीप के खिलाफ फ्लॉप ईशान किशन कगिसो रबाडा के खिलाफ हिट साबित होते हैं. वो इस साउथ अफ्रीकी बॉलर के खिलाफ 180 की स्‍ट्राइकरेट से रन बनाते हैं. 42 गेंदों का सामना करने वाले किशन बॉलर रबाडा के खिलाफ 67 रन ठोक चुके हैं. वो केवल एक बार ही किशन का विकेट ले पाए हैं.

Tags: Arshdeep Singh, IPL 2023, Ishan kishan, Kagiso rabada, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here