[ad_1]
Team India News: गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में 12 रन का बचाव करके दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा कि ‘वाइड यॉर्कर’ का अभ्यास करने का उन्हें फायदा मिला. दिल्ली ने मंगलवार को पांच रन की करीबी जीत से IPL में अपनी उम्मीदें जीवंत रखी. उसकी यह 9 मैचों में तीसरी जीत है और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच में जीत दर्ज करनी होगी.
[ad_2]
Source link