Home Breaking News Chandra Grahan Today Live: आज रात चंद्र ग्रहण, 12 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, चार राशि वाले रहें सावधान

Chandra Grahan Today Live: आज रात चंद्र ग्रहण, 12 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, चार राशि वाले रहें सावधान

0
Chandra Grahan Today Live: आज रात चंद्र ग्रहण, 12 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, चार राशि वाले रहें सावधान

[ad_1]

02:34 PM, 05-May-2023

आज रात चंद्र ग्रहण पर चार राशि वालों को रहना होगा सावधान

आज रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा। शास्त्रों में इस तरह के ग्रहण का कोई खास प्रभाव नहीं होता है। लेकिन फिर भी कुछ राशि वालों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहते हुए केतु से पीड़ित रहेंगे। मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि वालों का सावधान रहना होगा। 

02:17 PM, 05-May-2023

15 दिनों के अंतराल पर दो ग्रहण

आज रात साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके पहले 20 अप्रैल को भी साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जो रात के 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके बाद साल 2023 का दूसरा ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को होगा। 

 

01:40 PM, 05-May-2023

12 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बना दुर्लभ संयोग

आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आज होने वाला यह चंद्रग्रहण बहुत ही दुर्लभ योग में योग होगा, दरअसल 12 साल के बाद इस चंद्र ग्रहण पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक चलेगा। आज होने वाले इस चंद्र ग्रहण पर बुध, सूर्य, गुरु और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। 

01:13 PM, 05-May-2023

Lunar Eclipse 2023: आज रात इतने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण

आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की शुरूआत आज रात करीब 08 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद के आकार में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसमें चांद के ऊपर हल्की सी धूल भरी आंधी के रूप चांद दिखाई देगा।

12:43 PM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023 Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं देखना चाहिए ग्रहण

ग्रहण जब-जब लगता है तब इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर जरूर होता है। ग्रहण का प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चों पर नकारात्मक रूप से पड़ता है। ग्रहण के दौरान अच्छी किरणें नहीं निकलती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 

12:18 PM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023 Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें

  1.  चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की किरणें अशुद्ध हो जाती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  2.  जब भी ग्रहण की घटना घटे तब ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  3.  चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का कोई काम नहीं करना चाहिए।
  4.  इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
  5.  ग्रहण के दौरान महिलाओं को कुछ भी काटना या सिलाई नहीं करना चाहिए।
  6.  ग्रहण की समाप्ति होने पर स्नान अवश्य करना चाहिए।
  7. -ग्रहण के दौरान घर पर ही रहना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से बचना चाहिए।

12:08 PM, 05-May-2023

What Is Penumbral Eclipse: क्या होता है पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण। खगोल शास्त्र के अनुसार जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है। इसे अग्रेंजी भाषा में पेनुमब्र कहते हैं। यह न तो पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है  और न ही आंशिक चंद्र ग्रहण बल्कि इसमें चंद्रमा की छाया न पड़कर एक उपछाया पड़ती है। जिसमें चांद पर एक धुंधली सी परछाई नजर आती है। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण की घटना के दौरान चांद के आकार में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से आम दिनों की तरह ही दिखाई देता है लेकिन चांद का रंग हल्का सा मटमैला रंग सा दिखाई पड़ता है। इसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण या उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। 

11:44 AM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023 Mantra Jaap: चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा आप चंद्र ग्रहण के दौरान आप माता बगलामुखी के मंत्र का जाप कर सकते हैं। ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय।  चंद्र ग्रहण के दौरान आप चंद्र देव के मंत्र ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः का जाप करें। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

11:25 AM, 05-May-2023

Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर क्या करें

चंद्र ग्रहण धार्मिक लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की किरणें दूषित अवस्था में पृथ्वी तक पहूंचती हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण के दौरान अपने ईष्ट देव की आराधना करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव और चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। ग्रहण में सूतक काल लगने पर मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। 

 

11:08 AM, 05-May-2023

आज यहां पर LIVE Chandra Grahan देख सकते हैं

भारतीय समय के अनुसार आज रात 8 बजकर 45 मिनट से लगने वाले साल के पहले चंद्र ग्रहण को अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

 

10:55 AM, 05-May-2023

What Is Full Moon: पूर्ण चंद्र ग्रहण क्या होता है

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी की छाया से पूरा चांद ढक जाता है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना होती है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देने लगता है। 

 

10:39 AM, 05-May-2023

What Is Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कैसे होता है?

ग्रहण की घटना का धार्मिक और खगोल शास्त्र में विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को और सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही होता है। चंद्र ग्रहण में चंद्रमा केतु से पीड़िती होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा पीड़ित रहता है। वहीं चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण।

10:26 AM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023 Sutak Kaal Time: चंद्र ग्रहण का सूतक काल 

ग्रहण जब भी लगता है तो उसके पहले सूतक काल प्रभावी हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है जबकि सूर्य ग्रहण लगने पर 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। आप आम दिनों की तरह की सभी तरह के कार्य कर सकते हैं।

10:22 AM, 05-May-2023

Chandra Grahan in India Date And Timings: कहां-कहां देखा जा सकेगा यह चंद्र ग्रहण

उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने से इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा। आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण को  एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

 

10:17 AM, 05-May-2023

 Lunar Eclipse 2023: चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व 

ग्रहण का महत्व धार्मिक नजरिए से बहुत खास होता है। ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा और यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। जब ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य होता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here