[ad_1]

PM Modi
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के बल्लारी के म्युनिसिपल हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म आतंकी साजिशों को लेकर बनाई गई है। इसके जरिए आतंकवाद के खौफनाक और असली चेहरे को बेनकाब किया गया है। अब कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ बनी इस फिल्म का विरोध कर रही है। वे आतंकी प्रवृत्तियों के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव किया है।
#WATCH | ‘The Kerala Story’ film is based on a terror conspiracy. It shows the ugly truth of terrorism and exposes terrorists’ design. Congress is opposing the film made on terrorism and standing with terror tendencies. Congress has shielded terrorism for the vote bank: PM… pic.twitter.com/qlUQlc3qQf
— ANI (@ANI) May 5, 2023
भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है। भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है।
[ad_2]
Source link