Home Breaking News SCO: एस जयशंकर ने की अपने चीनी समकक्ष संग वार्ता; सीमा पर शांति और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई चर्चा

SCO: एस जयशंकर ने की अपने चीनी समकक्ष संग वार्ता; सीमा पर शांति और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई चर्चा

0
SCO: एस जयशंकर ने की अपने चीनी समकक्ष संग वार्ता; सीमा पर शांति और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई चर्चा

[ad_1]

Foreign Minister S Jaishankar holds talks with Chinese counterpart Qin Gang SCO Meet

चीनी विदेश मंत्री किन गैंग और एस जयशंकर।
– फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच चुके हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष किन गैंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के मौके पर बेनाउलिम के एक बीच रिसॉर्ट में दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई। बता दें कि बीते दो महीनों में जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष के बीच यह दूसरी वार्ता थी। इससे पहले, मार्च माह में जी 20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान दोनों नेता मिले थे। 

बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर चीन के विदेश मंत्री किन गैंग के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सीमा क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने के लिए मुद्दों को हल करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा हमने एससीओ, जी20 और ब्रिक्स पर भी चर्चा की है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here