[ad_1]
06:38 AM, 04-May-2023
थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान
पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन और झांसी नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। 2017 में इन सभी दस नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
05:29 PM, 03-May-2023
UP Nikay Chunav 2023 Live : पहले चरण में 37 जिलों में आज डाले जाएंगे वोट, तैयारियां पूरी
यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। मतदान के लिए जहां पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गई हैं तो सभी पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां चुस्त दुरुस्त कर ली गई हैं।
[ad_2]
Source link