[ad_1]

उर्फी जावेद-जीनत अमान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आए दिन अपने कपड़ों को लेकर वह मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उर्फी का एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। इसमें वह अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि यह वीडियो मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के नए स्टोर के उद्घाटन के दौरान का है, जो उन्होंने हाल ही में दिल्ली में किया।
वायरल हो रहा वीडियो
अमित अग्रवाल के नए स्टोर के उद्घाटन में फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शिकरत की। उर्फी जावेद और जीनत अमान भी यहां अलग अंदाज में पहुंचे। इस वक्त सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी जीनत अमान से कुछ बातचीत करती नजर आ रही हैं। वहीं, जीनत भी उर्फी से कुछ कहती दिख रही हैं। इस पर यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं।
Sudhir Mishra: सुधीर मिश्रा ने किया विवेक अग्निहोत्री का समर्थन, बोले- मैं उनके साथ खड़ा हूं
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
यह वीडियो डाइट सब्या नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, ‘कैप्शन दीजिए।’ इसके बाद नेटिजन्स एक के बाद एक मजेदार कमेंट पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी जावेद जीनत जी से कह रही हैं कि वह ‘सत्यम शिवम सुंदर 2.0′ के लिए उन्हें गाइड करें।’ बता दें कि वर्ष 1978 में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान ने लीड रोल अदा किया था। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उर्फी कह रही हैं जीनत अमान से कि मैम प्लीज एक बार आप चम्मच की स्कर्ट पहनकर देखिए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जेनजेड खुद को एक्सप्लेन करते हुए।’
जमकर दिए थे बोल्ड सीन
बता दें कि अपने दौर में जीनत अमान भी अपने फैशन और स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। फिल्मों में बोल्ड सीन फिल्माने को लेकर भी उन्हें तमाम आलोचनाओं से गुजरना पड़ा। अपने करियर में जीनत अमान ने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘यादों की बारात’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘चोरी मेरा काम’, ‘पापी’, ‘धरम वीर’, ‘कुर्बानी’ जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय किया। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत ने शशि कपूर के साथ खूब बोल्ड सीन दिए। राज कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय धमाल मचा दिया था।
Shabana Azmi: प्रतीक संग काम करने पर शबाना आजमी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- उन्हें देखकर भावुक हो गई
[ad_2]
Source link