Home Breaking News CSK vs MI Live Score: पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, 14 रन पर दूसरा विकेट गिरा

CSK vs MI Live Score: पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, 14 रन पर दूसरा विकेट गिरा

0
CSK vs MI Live Score: पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, 14 रन पर दूसरा विकेट गिरा

[ad_1]

03:07 PM, 06-May-2023

CSK vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, मथीषा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्ष्णा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहाल वधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अर्शद खान।

03:02 PM, 06-May-2023

CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुुनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में चेन्नई की टीम अपने घर में जीत हासिल करना चाहेगी। चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, मुंबई की टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। इस मैच में मुंबई के तिलक वर्मा और कुमार कार्तिकेय नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और राघव गोयल को मौका दिया गया है।

02:56 PM, 06-May-2023

CSK vs MI Live Score: लय पकड़ चुकी है मुंबई इंडियंस

मुंबई की टीम शुरुआती मुकाबलों में हार के बाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है और अब पूरी लय में है। पिछले दो मुकाबलों में मुंबई ने राजस्थान और पंजाब को हराया है। यह टीम नौ मुकाबलों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। मुंबई के पास 10 अंक हैं।

02:53 PM, 06-May-2023

CSK vs MI Live Score: पिछले तीन मैच नहीं जीत पाई है चेन्नई की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले तीन मैच नहीं जीत पाई है। राजस्थान और पंजाब के खिलाफ इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 10 मैच में पांच जीत, चार हार और एक मैच ड्रॉ होने के साथ यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 

02:48 PM, 06-May-2023

CSK vs MI Live Score: पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, 14 रन पर दूसरा विकेट गिरा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज दो मुकाबले होने हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दोनों टीमें जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थित  बेहतर करना चाहेंगी। चेन्नई यह मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, मुंबई भी जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here