Home Breaking News Karnataka Polls: पीएम बोले- कांग्रेस ने आस्था के हर प्रतीक को बेहाल छोड़ा, ये नौजवानों का भविष्य नहीं बना सकते

Karnataka Polls: पीएम बोले- कांग्रेस ने आस्था के हर प्रतीक को बेहाल छोड़ा, ये नौजवानों का भविष्य नहीं बना सकते

0
Karnataka Polls: पीएम बोले- कांग्रेस ने आस्था के हर प्रतीक को बेहाल छोड़ा, ये नौजवानों का भविष्य नहीं बना सकते

[ad_1]

Karnataka pm modi rally in shivmogga target congress on religion corruption bajrang dal

रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर धोया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुईं थी लेकिन कर्नाटक की जनता सब जानती है। 

किसानों का रखा ध्यान

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘2014 से पहले सुपारी पर न्यूनतम आयात मूल्य 100 रुपए प्रति किलो था, जिसे हमने बढ़ाकर 350 रुपए प्रति किलो कर दिया है। किसानों के लिए किए गए कामों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े-बड़े संकट के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कमी नहीं होने दी। रूस- यूक्रेन युद्ध के चलते फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ीं लेकिन उनकी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।’ 

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारा कृषि निर्यात बहुत सीमित था लेकिन आज भारत का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया लेकिन भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं।’ 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here