Home Breaking News WhatsApp: कहीं आपके व्हाट्सएप चैट की कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा तांका-झांकी, इस आसान ट्रिक से लगाएं पता

WhatsApp: कहीं आपके व्हाट्सएप चैट की कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा तांका-झांकी, इस आसान ट्रिक से लगाएं पता

0
WhatsApp: कहीं आपके व्हाट्सएप चैट की कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा तांका-झांकी, इस आसान ट्रिक से लगाएं पता

[ad_1]

WhatsApp: हम एक सूचनाक्रांति के दौर में जी रहे हैं। इंटरनेट और स्मार्टफोन आने के बाद सूचना का प्रचार प्रसार काफी बढ़ गया है। रोजाना विकसित होती नई तकनीकें इसे एक नया रूप दे रही हैं। आज के समय हम में से अधिकतर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस एप्लीकेशन ने इंस्टेंट मैसेजिंग को नए रूप में परिभाषित किया है। व्हाट्सएप के अच्छे यूजर इंटरफेस और कई शानदार खूबियों की वजह से दुनिया भर में करोड़ों लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको प्राइवेसी से जुड़े कई खतरों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस बारे में पता होना जरूरी ही कि कहीं किसी दूसरा व्यक्ति के पास आपके व्हाट्सएप मैसेज का एक्सेस तो नहीं है। 



कई मामलों में व्हाट्सएप वेब के जरिए दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएप का एक्सेस पा जाता है। इस कारण उसको आपने किस से क्या बातें की? क्या फोटो वीडियो भेजे सबके बारे में पता चल जाता है। 



व्हाट्सएप ओपन करने के बाद दाईं तरफ सबसे ऊपर की ओर बने थ्री डॉट मेन्यु के बटन पर क्लिक करना है। यहां आपको Linked Devices का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।


इसके बाद आपके व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कौन कौन लोग व्हाट्सएप वेब के जरिए कर रहे हैं? उस बारे में आपको पत चल जाएगा। अगर आपको लगता है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आप उसको यहां से लगॉआउट कर सकते हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here