[ad_1]
08:54 AM, 08-May-2023
कर्नाटक में पीएम मोदी के धार्मिक नारे लगाने पर हैरान: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह हैरान हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘धार्मिक’’ नारे लगाए। पवार ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, ‘‘मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाए।’’
08:12 AM, 08-May-2023
Karnataka Election: कर्नाटक में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, BJP, कांग्रेस और JDS ने अब तक क्या किया, पढ़ें
कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दल– भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी तीनों ही पार्टियों के कई नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
[ad_2]
Source link