[ad_1]

युवा क्रिकेटर्स से मिलते ऋषभ पंत
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में उनका एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से वह रिहैब में हैं और फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर एनसीए में अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच पंत ने एनसीए में ही अंडर-16 क्रिकेटर्स से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेयर की हैं।
बीसीसीआई ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एनसीए बैंगलोर में अंडर -16 हाई परफॉर्मेंस कैंप का हिस्सा रहे लड़कों को ऋषभ पंत के साथ क्रिकेट, जीवन, कड़ी मेहनत और बहुत कुछ पर बातचीत करने का अवसर मिला। इन युवा लड़कों के साथ बातचीत करने के लिए समय निकालने के लिए ऋषभ पंत का आभार।
The boys who are part of the Under-16 high performance camp at NCA Bangalore had the opportunity to interact with Rishabh Pant on cricket, life, hard work and much much more 👌🏻👌🏻
It was very generous of @RishabhPant17 to spare time for interacting with these young boys 👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/cBFfLu0nJC
— BCCI (@BCCI) May 9, 2023
[ad_2]
Source link