[ad_1]
पिछले साल बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच साउथ की एक ऐसी छोटे बजट की फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके बॉक्स आंकड़ों ने सबको हिलाकर रख दिया था। हम बात कर रहे हैं ‘कांतारा’ की। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने-दिखाने लायक गदर मचाया था। फिल्म की सफलता के बाद ही इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। ऐसे में प्रशंसक ‘कांतारा 2’ के हर अपडेट पर नजर रखते हैं और आज फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।
पिछले दिनों ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी के भूत कोला फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद से ही फैंस को यकीन था कि जल्द ही ‘कांतारा 2’ को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आएगा। जिन फैंस को अपडेट का इंतजार था उनके लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि ‘कांतारा 2’ पर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘कांतारा 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है।
सूत्रों ने कहा कि, ‘टीम ने फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है और निर्माता विजय किरागंदूर और ऋषभ शेट्टी इससे खुश हैं।’ ऋषभ शेट्टी के करीबी सूत्रों ने यह भी बताया कि फिल्म की टीम बारिश के बावजूद शूटिंग के लिए लोकेशंस तलाश रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग जून में शुरू कर दी जाएगी। इंडस्ट्री में यह खबर आग की तरह फैल गई है और ‘कांतारा’ के फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link