[ad_1]
08:46 AM, 10-May-2023
इमरान खान को बुधवार को इस्लामाबाद में पुलिस लाइंस के गेस्ट हाउस में पेश किया जाएगा। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के वकीलों का कहना है कि इमरान खान को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया जा रहा है।
08:42 AM, 10-May-2023
इस्लामाबाद, कराची, गुंजरावाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मरदान जैसे पाकिस्तानी शहरों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इस्लामाबाद, पेशावर और लाहौर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
08:27 AM, 10-May-2023
Pakistan Live Updates: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में फैली हिंसा, सैन्य मुख्यालय पर हमला, आगजनी
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा शुरू हो गई है। मंगलवार को इमरान खान जब सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे तो उन्हें पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका हिंसक विरोध शुरू हो गया है। अभूतपूर्व तरीके से इमरान खान के समर्थकों ने रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हमला कर दिया। साथ ही लाहौर में कॉर्प्स कमांडर के घर पर भी पीटीआई समर्थकों ने हमला बोल दिया।
[ad_2]
Source link