[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार की भविष्यवाणी की है.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का कहना है कि भारत फाइनल में 65 पर ऑल आउट होगा.
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में ही अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है. यह टूर्नामेंट रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने के बाद से टीम इंडिया कोई भी आईसीसी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है. ऐसे में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 10 सालों से चले आ रहे इस सूखे को खत्म करना चाहेगी. लेकिन टीम इंडिया की इस उम्मीद के बीच दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है, जो शायद भारतीय फैन्स को पसंद नहीं आएगी.
भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, रनर अप न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की फेवरेट टीमें हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. मिचेल मार्श के 2023 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में मुख्य खिलाड़ियों में से एक होने की उम्मीद है. मार्श वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 में खेल रहे हैं. हाल ही में जब उनसे भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ‘भविष्यवाणी’ करने के लिए कहा गया तो उन्होंने एक मजेदार रिएक्शन दिया.
एक्ट्रेस के इश्क में ऐसे गिरफ्तार हुआ इंडियन क्रिकेटर, 2 बच्चों के बन गए पेरेंट्स, फिर लिए 7 फेरे
मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के एक पॉडकास्ट में मुस्कुराते हुए कहा, ”भारत को हरा ऑस्ट्रेलिया जीतेगा. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 450 रन होगा और भारत 65 रन पर ऑल आउट होगा.” ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है, जिसका फाइनल 19 नवंबर को होगा. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए लगभग 12 स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया है और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
मिचेल मार्श ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है (PIC: AP)
रिपोर्ट के मुताबिक, वनडे वर्ल्ड 2023 के लिए चुने गए वेन्यू हैं- बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई. टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. 46 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट के ‘महाकुंभ’ में 48 मैच खेल जाएंगे. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा.
वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. हालांकि, आईसीसी के तरफ से शेड्यूल को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि आईपीएल 2023 के बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फुल शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Mitchell Marsh, ODI World Cup, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 12:37 IST
[ad_2]
Source link