Home Breaking News Imran Khan Arrest: इमरान खान के समर्थकों ने पाक पीएम के घर पर किया हमला, फेंके पेट्रोल बम

Imran Khan Arrest: इमरान खान के समर्थकों ने पाक पीएम के घर पर किया हमला, फेंके पेट्रोल बम

0
Imran Khan Arrest: इमरान खान के समर्थकों ने पाक पीएम के घर पर किया हमला, फेंके पेट्रोल बम

[ad_1]

Imran Khan supporters attack on PM Shehbaz Sharif House pakistan news and updates

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सड़कों पर आकर हिंसा शुरू कर दी है। सेना के बड़े अफसरों से लेकर मौजूदा सरकार के मंत्रियों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की जा रही है। वहीं अब इमरान के समर्थकों ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लाहौर स्थित आवास पर हमला किया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

पीएम शहबाज के घर पर फेंके पेट्रोल बम

पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के 500 से अधिक समर्थक बुधवार तड़के प्रधानमंत्री के मॉडल टाउन लाहौर स्थित आवास पर पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने पीएम के घर में पेट्रोल बम भी फेंके।

इमरान की गिरफ्तारी के बाद बढ़ रही हिंसा

बता दें कि मंगलवार को इमरान खान जब सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे तो उन्हें पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका हिंसक विरोध शुरू हो गया है। अभूतपूर्व तरीके से इमरान खान के समर्थकों ने रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हमला कर दिया। साथ ही लाहौर में कॉर्प्स कमांडर के घर पर भी पीटीआई समर्थकों ने हमला बोल दिया। इमरान की गिरफ्तारी के बाद से ही हिंसक प्रदर्शन बढ़ रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here