Home Breaking News ‘द केरल स्टोरी’ के बहाने सीएम पिनाराई विजयन ने संघ पर साधा निशाना, बोले- वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे

‘द केरल स्टोरी’ के बहाने सीएम पिनाराई विजयन ने संघ पर साधा निशाना, बोले- वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे

0
‘द केरल स्टोरी’ के बहाने सीएम पिनाराई विजयन ने संघ पर साधा निशाना, बोले- वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे

[ad_1]

The Kerala Story: CM Pinarayi Vijayan reaction on Movie He said The film is promoted by Sangh Parivar

द केरल स्टोरी को लेकर सीएम पिनाराई विजयन ने संघ पर निशाना साधा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज को आज आठ दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मगर, दूसरी तरफ इसे लेकर खूब आलोचनाएं भी हो रही हैं। रिलीज के हफ्तेभर बाद भी फिल्म को लेकर विरोध के सुर थम नहीं रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के जरिए संघ परिवार समाज को बांटने की कोशिश में है। इसी के चलते इस फिल्म का प्रचार किया जा रहा है।

सीएम ने कही यह बात

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘संघ परिवार इस फिल्म का प्रचार कर रहा है। यह समाज को विभाजित करने के लिए उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले साधनों में से एक है। वे जो चाहते हैं, वह एकता नहीं है। वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इससे उबरने और आगे बढ़ने में सक्षम होना चाहिए। इसके सामने युवाओं को खड़ा होना चाहिए।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here