[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी को संजू सैमसन ने छक्का मारने को कहा
यशस्वी को शतक के लिए 6 रनों की जरूरत थी
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 56वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें युवा बैटर यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने आईपीएल का सबसे तेज पचासा जड़ा. जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदो में ही हॉफ सेंचुरी जड़ दी. मैच के दौरान 13वें ओवर में कुछ ऐसी घटना घटी जिसे देखकर आप भी काफी खुश हो जाएंगे.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने काफी तेजी से स्कोर चेज किया. 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर क्रीज पर संजू सैमसन मौजूद थे. उन्होंने सुयश शर्मा की गेंद को डिफेंड किया. उस समय राजस्थान को जीत के लिए 4 रन चहिए थे. सैमसन चाहते तो वो चौका या छक्का लगाकर मैच जीता सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. सैमसन ने यशस्वी जायसवाल को शतक के लिए मौका देना चाहा.

14वां ओवर केकेआर के शार्दुल ठाकुर करने आए. शार्दुल ठाकुर ने जायसवाल को बड़ा शॉर्ट मारने से रोकने के लिए वाइड यॉर्कर गेंद डाली. जायसवाल इस गेंद पर छक्का नहीं लगा सके. लेकिन, वह इस गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाने में कामयाब हुए और उन्हें चौका मिला. इस तरह राजस्थान ने मैच जीत लिया और यशस्वी जयसवाल 97 रन बना सके. फैंस ने भी संजू सैमसन की इस दिल छू लेने वाली हरकत पर अच्छे रिएक्शंस दिए.
राजस्थान ने टॉप 3 में बनाई जगह
राजस्थान रॉयल्स केकेआर के खिलाफ इस मैच से पहले 5वें स्थान पर थी. उन्होंने कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करते ही टॉप 3 में जगह बना ली है. प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. उनके खाते में कुल 12 प्वाइंट्स हो गए हैं. उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: KKR vs RR, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Sanju Samson
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:58 IST
[ad_2]
Source link