[ad_1]
02

32 साल के युजवेंद्र चहल के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो वे 143 मैच में 21 की औसत से 187 विकेट ले चुके हैं. 40 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. उन्होंने 6 बार 4 जबकि एक बार 5 विकेट अपने नाम किया है. इकोनॉमी 7.63 की है, जो टी20 के लिहाज से अच्छी है. वहीं ड्वेन ब्रावो 183 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है. यह बात कम लोगों को मालूम हो कि चहल ने आईपीएल की शुरुआत 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की ओर से की थी. 2013 में उन्हें सिर्फ एक ही मैच में मौका मिला था. इसके बाद वे टीम से बाहर कर दिए गए थे. 2014 में वे विराट कोहली की टीम का हिस्सा बने और अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई. (AP)
[ad_2]
Source link