Home Breaking News अमेजन में फिर छंटनीः वेब सर्विसेज और एचआर टीम के लोगों को पिंक स्लिप थमाया गया, 500 लोगों के बाहर होने की खबर

अमेजन में फिर छंटनीः वेब सर्विसेज और एचआर टीम के लोगों को पिंक स्लिप थमाया गया, 500 लोगों के बाहर होने की खबर

0
अमेजन में फिर छंटनीः वेब सर्विसेज और एचआर टीम के लोगों को पिंक स्लिप थमाया गया, 500 लोगों के बाहर होने की खबर

[ad_1]

Layoffs at Amazon India: Employees in web services, HR teams impacted

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन इंडिया में एक बार फिर छंटनी की गई है। सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार छंटनी में अमेजन वेब सर्विसेज और पीपुल एक्सपीरिएंस एंड टेक्नोलॉजी 

सोल्यूशन (पीएक्सटी) वर्टिकल के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार हालिया छंटनी मार्च में कंपनी में की गई घोषणा का हिस्सा है। उस समय कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने कहा था कि छंटनी से करीब 9000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार की छंटनी में कंपनी ने भारतीय टीम के कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाया है।

सूत्र के अनुसार इस छंटनी में करीब 400 से 500 कर्मचारी प्रभावित हुए हैँ। एक अन्य सूत्र के अनुसार इस बात की छंटनी में पीएक्सटी डिपार्टमेंट से करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। पीएक्सटी डिपार्टमेंट कंपनी कंपनी का मानव संसाधन विभाग है।

कंपनी के डेटा मैनेजमेंट विभाग से एक कर्मचारी ने कहा, “विभाग से 80 ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति और चिकित्सा बीमा का लाभ मिलेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here