[ad_1]

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात के पास 13 मैच के बाद 18 अंक हैं। यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, हार के साथ हैदराबाद के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
गुजरात के लिए बल्ले के साथ शुभमन गिल ने 101 रन बनाए। वहीं, साई सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए। मार्को यानसेन, फजलहक फारुकी और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला। हैदराबाद के लिए क्लासेन ने 64 और भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए शमी और मोहित शर्मा ने चार-चार विकेट लिए।
A comprehensive win at home and @gujarat_titans qualify for the #TATAIPL 2023 playoffs 🥳
They register a 34-run win over #SRH 👏🏻👏🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/GH3aM3hyup #TATAIPL | #GTvSRH pic.twitter.com/gwUNLVjF0J
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2023
खराब शुरुआत से उबरी गुजरात की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ऋद्धिमान साहा को आउट कर दिया, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि, हैदराबाद को इस दौरान सुदर्शन को रनआउट करने का मौका छोड़ना महंगा पड़ गया। चौथे ओवर में गिल ने फजलहक फारूकी पर लगातार चार चौके लगाए। पावरप्ले में गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 65 रन था। अगले ही ओवर में गिल ने 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने नौ चौके लगाए थे।
[ad_2]
Source link