[ad_1]
06:39 PM, 15-May-2023
शिवकुमार भी दिल्ली रवाना होंगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री पद के विकल्प पर मंथन कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को राज्य में 135 सीटें मिलीं। शिवकुमार ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, मैं अपने परिवार से मिलूंगा। इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा। मेरे नेतृत्व में हमारे 135 विधायक हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि मामला को पार्टी के आलाकमान पर छोड़ दिया है। मेरा उद्देश्य कर्नाटक को बेहतर बनाना था और मैंने यह किया।
06:37 PM, 15-May-2023
कर्नाटक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि पर्यवेक्षक कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर विधायकों की राय के मुताबिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
06:34 PM, 15-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने एक सिंगल लाइन रिजॉल्यूशन पास किया है। हमारे पास 135 विधायक हैं, सभी ने एक स्वर में मामला (मुख्यमंत्री नियुक्त करने का) पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। मेरा मकसद कांग्रेस पार्टी के जरिए कर्नाटक की सेवा करना है।
04:31 PM, 15-May-2023
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की प्रक्रिया में लगे आलाकमान से उनकी यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
#WATCH | Congress leader Siddaramaiah arrives in Delhi to meet the top leadership of the party as Congress engages in the process of picking the next Karnataka CM pic.twitter.com/bh6348lolO
— ANI (@ANI) May 15, 2023
04:31 PM, 15-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनके समर्थक इकट्ठा हुए। डी. के. शिवकुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
03:21 PM, 15-May-2023
कर्नाटक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक दिल्ली पहुंच गए हैं। एक पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी विधायकों के साथ 4-5 घंटे लंबी बातचीत हुई और हमने उनका विचार जाना। हम अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौपेंगे।
01:27 PM, 15-May-2023
सिद्धारमैया का बड़ा दावा
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दावा किया है कि अधिकतर विधायकों की राय मेरे पक्ष में है। सिद्धारमैया ने ये भी कहा कि उनके और डीके शिवकुमार के संबंध अच्छे हैं। बता दें कि सिद्धारमैया बेंगलुरु से दिल्ली के लिए निकल गए हैं, जहां वह पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे।
12:35 PM, 15-May-2023
डीके शिवकुमार के समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि किसी ने भी उनके जितनी मेहनत नहीं की। कर्नाटक को डीके शिवकुमार जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है। अगर डीके शिवकुमार सीएम बनते हैं तो वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकेंगे।
11:52 AM, 15-May-2023
डीके शिवकुमार ने पार्टी पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे से की मुलाकात
Bengaluru: KPCC chief DK Shivakumar meets party general secretary Sushil Kumar Shinde and other leaders. pic.twitter.com/C8iIBBkdIq
— ANI (@ANI) May 15, 2023
11:51 AM, 15-May-2023
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि गुप्त मतदान हो चुका है और विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव भी पास हो चुका है। पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से बातचीत की और उनका मौखिक और लिखित मत भी लिया। विधायक दल की बैठक का फैसला दिल्ली भेज दिया गया है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। सोनिया गांधी के बातचीत के बाद खरगे इस पर फैसला करेंगे।
11:41 AM, 15-May-2023
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हम एक लाइन का प्रस्ताव पास किया है। जिसके तहत हमने पार्टी हाई कमान पर फैसला छोड़ दिया है। मैंने अभी तक दिल्ली जाने का फैसला नहीं किया है। जो मुझे काम दिया गया, वो मैंने पूरा किया।’ वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ही लोकप्रिय चेहरे हैं। दोनों ने बहुत मेहनत की है और जो भी हाईकमान फैसला करेगा, वह अच्छा ही होगा।
10:28 AM, 15-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि उनकी पार्टी सीएम के एलान में ज्यादा समय नहीं लेगी और जल्द ही नाम का खुलासा कर दिया जाएगा। रविवार देर रात तक पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, जिसके बाद पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट तैयार कर ली है और उसे आज पार्टी आलाकमान को सौंप दिया जाएगा।
09:48 AM, 15-May-2023
पर्यवेक्षक आज पहुंचेंगे दिल्ली
कर्नाटक में विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक आज दिल्ली वापस लौटेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक बनाए थे, जिनमें सुशील शिंदे, दीपक बावरिया और जितेंद्र सिंह शामिल थे। इन पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से बात करके रिपोर्ट तैयार की है, जिसे आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंप दिया जाएगा।
09:01 AM, 15-May-2023
शिवकुमार का दिल्ली जाना तय नहीं
डीके शिवकुमार से जब दिल्ली जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘अभी तक उनका दिल्ली जाना तय नहीं है।’ डीके शिवकुमार के इस बयान से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले शिवकुमार ने बेंगलुरु के शंगरीला होटल में पार्टी विधायकों से मुलाकात की।
08:58 AM, 15-May-2023
जन्मदिन पर डीके शिवकुमार से मिलने पहुंचे समर्थक
आज डीके शिवकुमार के जन्मदिन के मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक उन्हें बधाई देने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने शिवकुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
#WATCH | Bengaluru: Karnataka Congress president DK Shivakumar meets his supporters who have gathered at his residence to wish him on his birthday today pic.twitter.com/6DKdXo62qQ
— ANI (@ANI) May 15, 2023
[ad_2]
Source link