[ad_1]

शुभमन गिल के शतक पर जश्न नहीं मनाते नेहरा; हार्दिक और नेहरा में बहस
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 के 62वें मैच में सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई। हालांकि, मैच के दौरान गुजरात की टीम में ही विवाद देखने को मिला, जब कोच आशीष नेहरा और कप्तान हार्दिक पांड्या आपस में भिड़ गए। इसको लेकर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। नेहरा को बतौड़ खिलाड़ी कई बार गुस्सा होते हुए देखा गया है, लेकिन 2022 में जब से उन्होंने आईपीएल में कोचिंग का पद संभाला, तब से लेकर अब तक वह पहली बार गुस्से में नजर आए।
[ad_2]
Source link