[ad_1]

जस्टिस शाह के कार्यकाल के आखिरी दिन सीजेआई चंद्रचूड़ हुए भावुक
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के चौथे वरिष्ठतम न्यायमूर्ति एमआर शाह सोमवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके विदाई समारोह के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ भी भावुक नजर आए। उन्होंने शाह से कहा कि आप बहुत याद आएंगे।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति शाह को उनके साहस और जुझारूपन के लिए ‘टाइगर शाह’ कहकर बुलाते हैं। विदाई के समय सीजेआई ने पाकिस्तानी कवि ओबैदुल्ला अलीम की पंक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘आंख से दूर सही दिल से कहां जाएगा, जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा’। साथ ही शाह की प्रशंसा करते हुए सीजेआई ने कहा कि उनके व्यावहारिक ज्ञान और उत्कृष्ट सलाह ने कॉलेजियम को निर्णय लेने में बहुत मदद की है।
चंद्रचूड़ ने कहा कि सहयोग देखिए जिस दिन मेरी मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हुई थी, उसी दिन 9 नंवबर 2022 को न्यायमूर्ति शाह का कॉलेजियम में प्रवेश हुआ था। वह कॉलेजियम में मेरे लिए व्यावहारिक ज्ञान से भरपूर एक ठोस सहयोगी रहे हैं। वह उत्कृष्ट सलाह से भरे हुए थे, जिसने बहुत कम समय में पहली सात नियुक्तियां करने में हमारी मदद की।
[ad_2]
Source link
