[ad_1]
06:44 PM, 18-May-2023
SRH vs RCB Live Score: आरसीबी के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 12 में से छह मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। आरसीबी को शुरुआती पांच में से तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में इस टीम ने वापसी की और अगले सात में से चार मैच अपने नाम किए। पिछले मैच में आरसीबी ने राजस्थान को 112 रन से हराया था। अब इस टीम की कोशिश बाकी दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की होगी।
06:38 PM, 18-May-2023
SRH vs RCB Live Score: प्लेऑफ की रेस से बाहर है हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने 12 में से सिर्फ चार मैच ही जीत पाई है। आठ अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। आखिरी दो मैच जीतने पर भी इस टीम के 12 अंक होंगे। ऐसे में यह टीम पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब हैदराबाद की टीम अगले सीजन को ध्यान में रखते हुए अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी। हैदराबाद के खिलाफ बिना किसी तनाव के यह मैच खेलेंगे और बैंगलोर का खेल खराब कर सकते हैं। पिछले मैच में दिल्ली ने पंजाब का खेल खराब किया था।
06:28 PM, 18-May-2023
SRH vs RCB Live Score: आरसीबी का खेल खराब करने उतरेगी हैदराबाद, थोड़ी देर में होगा टॉस
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, आरसीबी को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में हैदराबाद की टीम आरसीबी का खेल खराब कर सकती है। पिछले मुकाबले में दिल्ली ने भी पंजाब को हराकर कुछ ऐसा ही किया था।
[ad_2]
Source link